Site icon Dainik Savera Times

सिलिकॉन वैली की एआई कंपनी बिहार में उत्तरी, पटना में कार्यालय खोला

वाशिंगटन: सिलिकॉन वैली की एक कृत्रिम मेधा (एआई) कंपनी ने बिहार में कार्यालय खोला है, जिससे यह अमेरिका से राज्य में प्रवेश करने वाली पहली आईटी कंपनी बन गई है। सांता क्लारा मुख्यालय वाली टाइगर एनालिटिक्स ने इस महीने पटना में अपना पहला कार्यालय खोला है। टाइगर एनालिटिक्स के संस्थापक और मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) महेश कुमार ने हाल में एक साक्षात्कार में पीटीआई-भाषा से कहा, हम उम्मीद कर रहे हैं कि हमने जो शुरुआती कदम उठाए हैं, उनसे आगे चलकर काफी प्रगति हो सकती है। फिलहाल कंपनी के भारत में लगभग 4,000 कर्मचारी हैं।

इनमें से ज्यादातर चेन्नई, बेंगलुरु और हैदराबाद में हैं। कुमार, जो खुद बिहार से आते हैं, ने कहा कि कोविड महामारी के दौरान कंपनी के ज्यादातर कर्मचारी बिहार अपने घर चले गए और उन्होंने वहीं से काम करना शुरू किया। उन्होंने कहा, ‘‘अभी हमारे पास बिहार और झारखंड में लगभग सौ लोग हैं। वे घर से काम कर रहे हैं और वहां खुश हैं, वे वापस नहीं आना चाहते।’’ उन्होंने कहा, ‘‘ऐसे में हमें महसूस हुआ कि ये काफी प्रतिभाशाली लोग हैं। वे अपने घर बिहार में रहना चाहते हैं, लेकिन उनके पास वहां काम का अवसर नहीं है।

जब हमने यह कार्यालय (पटना में) स्थापित किया, तब भी सोशल मीडिया पर बहुत सारी प्रतिक्रियाएं आईं। लोग वहां (बिहार में) टाइगर (एनालिटिक्स) के बढ़ने का इंतजार कर रहे हैं ताकि वे वापस जा सकें और वहां से काम कर सकें।’’ कुमार सिलिकॉन वैली में बिहार के अन्य सफल उद्यमियों के साथ नियमित रूप से बातचीत करते हैं। उन्होंने कहा कि उनका लक्ष्य अधिक समान विचारधारा वाले लोगों को एक साथ आने के लिए प्रोत्साहित करना है।

टाइगर एनालिटिक्स मुख्य रूप से कृत्रिम मेधा और मशीन र्लिनंग के क्षेत्र में एक सलाहकार कंपनी है। बिहार के उद्योग विभाग में अतिरिक्त मुख्य सचिव संदीप पौंड्रिक ने पीटीआई-भाषा से कहा, ‘‘हमें उम्मीद है कि इस पहल को ध्यान में रखते हुए इसी तरह कई और कंपनियां बिहार आएंगी।’’ बिहार के अधिकारियों का एक प्रतिनिधिमंडल इन र्गिमयों में बिहार के सफल प्रौद्योगिकी उद्यमियों के साथ बैठक के लिए सिलिकॉन वैली गया था।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version