Site icon Dainik Savera Times

कमजोर हाजिर मांग से चांदी वायदा कीमतों में गिरावट

नई दिल्ली: कमजोर हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार घटाने से बृहस्पतिवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 412 रुपये की गिरावट के साथ 65,026 रुपये प्रति किग्रा रह गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के मार्च महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 412 रुपये यानी 0.63 प्रतिशत की गिरावट के साथ 65,026 रुपये प्रति किलोग्राम रह गया। इसमें 12,315 लॉट का कारोबार हुआ। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.58 प्रतिशत की गिरावट के साथ 21.69 डॉलर प्रति औंस रह गयी।

ये भी पढ़ें: भुजंगासन करते समय न करें ये गलतियां, कमर दर्द बढ़ने का हो सकता है खतरा

Exit mobile version