Last Updated: September 24, 2026

Dainik Savera Times Logo

हाजिर मांग से Silver वायदा कीमतों में तेजी

May 11, 2023

हाजिर मांग से Silver वायदा कीमतों में तेजी

नयी दिल्ली: मजबूत हाजिर मांग के बीच कारोबारियों द्वारा अपने सौदों का आकार बढ़ाने से बुधवार को वायदा कारोबार में चांदी की कीमत 9 रुपये की तेजी के साथ 77,465 रुपये प्रति किग्रा हो गया। मल्टी कमोडिटी एक्स्चेंज में चांदी के जुलाई महीने में डिलीवरी वाले अनुबंध की कीमत 9 रुपये यानी 0.01 प्रतिशत की तेजी के साथ 77,465 रुपये प्रति किलोग्राम हो गया। इसमें 20,476 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि घरेलू बाजार में तेजी के रुख के कारण कारोबारियों द्वारा ताजा सौदों की लिवाली करने से चांदी वायदा कीमतों में तेजी आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में चांदी की कीमत 0.20 प्रतिशत की तेजी के साथ 25.95 डॉलर प्रति औंस हो गयी।

ये भी पढ़ें- IPL 2026 फाइनल हारने के बाद गुजरात टाइटंस के साथ हादसा, खिलाड़ियों को होटल ले जा रही बस में लगी आग

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें