Silver Price Crash: साल 2025 के अंतिम कारोबारी दिन चांदी की कीमतों में जबरदस्त गिरावट देखने को मिली है। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज (MCX) पर सुबह के कारोबार में चांदी एक ही झटके में 10 से 12 हजार रुपये प्रति किलो तक टूट गई। इस तेज गिरावट से निवेशकों और कारोबारियों में हलचल मच गई है। वहीं सोने की कीमतों में भी हल्की कमजोरी दर्ज की गई है।
MCX पर चांदी का क्या है ताजा भाव?
एमसीएक्स पर सुबह करीब 10 बजे चांदी की कीमत में 10 हजार रुपये से ज्यादा की गिरावट देखी गई। फिलहाल 1 किलो चांदी का भाव करीब 2,40,650 रुपये के आसपास कारोबार कर रहा है। आज के सत्र में चांदी ने 2,32,228 रुपये प्रति किलो का लो लेवल छुआ, जबकि इसका हाई 2,42,000 रुपये प्रति किलो रहा।
पिछले कारोबारी दिन चांदी 2,51,012 रुपये प्रति किलो पर बंद हुई थी। आज बाजार खुलते ही इसमें कमजोरी दिखी और यह करीब 2,41,400 रुपये प्रति किलो पर खुली।

IBJA रेट में भी दिखी गिरावट
इंडियन बुलियन एंड ज्वैलर्स एसोसिएशन (IBJA) के अनुसार, सोमवार शाम को चांदी का भाव 2,32,329 रुपये प्रति किलो दर्ज किया गया था। इससे पहले 29 दिसंबर 2025 को चांदी की कीमत 2,35,440 रुपये प्रति किलो थी। यानी लगातार दो सत्रों से इसमें दबाव बना हुआ है।
क्यों आई चांदी में इतनी बड़ी गिरावट?
बाजार जानकारों के मुताबिक, साल के आखिरी दिन मुनाफावसूली, वैश्विक बाजारों से कमजोर संकेत और डॉलर में मजबूती के कारण कीमती धातुओं पर दबाव देखने को मिला है। इसके अलावा औद्योगिक मांग को लेकर भी फिलहाल सतर्कता बनी हुई है, जिसका असर चांदी की कीमतों पर पड़ा है।
ये भी पढ़ें: Stock Market Update: साल 2025 के अंतिम दिन शेयर बाजार में मजबूती, जानें Sensex-Nifty के हाल
आगे क्या और गिर सकता है चांदी का भाव?
विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अंतरराष्ट्रीय बाजारों में कमजोरी बनी रहती है तो चांदी में अभी और उतार-चढ़ाव देखने को मिल सकता है। हालांकि लंबी अवधि के निवेशकों के लिए हर गिरावट पर नजर बनाए रखना जरूरी माना जा रहा है।
डिस्क्लेमर: यह खबर केवल जानकारी के उद्देश्य से है। निवेश से पहले विशेषज्ञ की सलाह जरूर लें।