Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी दूसरे महीने 26,000 करोड़ के पार

February 12, 2025

म्यूचुअल फंड्स में एसआईपी दूसरे महीने 26,000 करोड़ के पार

नई दिल्ली: मासिक म्यूचुअल फंड्स एसआईपी जनवरी में 26,400 करोड़ रुपए रही है। इस पहले दिसंबर में यह 26,459 करोड़ रुपए थी। ये लगातार दूसरा मौका है जब मासिक म्यूचुअल फंड्स एसआईपी का आंकड़ा 26,000 करोड़ रुपए के पार रहा है। यह दिखाता है कि निवेशक अनुशासन के साथ लंबी अवधि के नजरिए से शेयर बाजार में लगातार निवेश कर रहे हैं। सभी ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड्स में जनवरी में 1.87 लाख करोड़ रुपए का निवेश हुआ है, जोकि दिसंबर में 80,509 करोड़ रुपए पर था।

सभी ओपन एंडेड म्यूचुअल फंड्स की कुल एसेट्स अंडर मैनेजमैंट (एयूएम) जनवरी में बढ़कर 66.98 लाख करोड़ रुपए हो गई है, जोकि दिसंबर के एयूएम 66.66 लाख करोड़ रुपए के मुकाबले 0.49 प्रतिशत अधिक है। म्यूचुअल फंड फोलियो की संख्या में भी इजाफा हुआ है और जनवरी में यह बढ़कर 22.91 करोड़ हो गई है, जोकि दिसंबर में 22.50 करोड़ थी। इक्विटी म्यूचुअल फंड्स में जनवरी में 39,687 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया है। यह दिसंबर में आए 41,155.9 करोड़ रुपए के निवेश से 3.6 प्रतिशत कम है। जनवरी 2025 में लाजर्कैप में 3,063.3 करोड़ रुपये का निवेश आया है। दिसंबर में यह आंकड़ा 2,010.9 करोड़ रुपये रहा था। मिडकैप कैटागरी में 5,147.8 करोड़ रुपए का इनफ्लो दर्ज किया गया है, जोकि दिसंबर में 5,093.2 करोड़ रुपए था।

बीते महीने स्मॉलकैप फंड्स में 5,721 करोड़ रुपए का इनफ्लो आया है। यह दिसंबर में 4,667.7 करोड़ रुपए था। डैट फंड्स में जनवरी में रिकॉर्ड 1.28 लाख करोड़ रुपए का निवेश आया है। हाइब्रिड फंड्स में 8,767.5 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जबकि पिछले महीने 4,369.8 करोड़ रुपए का निवेश हुआ था। इस कैटागरी में सबसे अधिक निवेश आर्बिट्रेज फंड्स से हुआ, जिसमें 4,291.7 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जबकि पिछले महीने मल्टी एसेट एलोकेशन फंड्स में सबसे अधिक निवेश हुआ।

ये भी पढ़ें: पंजाब पुलिस ने ड्रग्स-हथियार तस्करी नेटवर्क का किया भंडाफोड़, अवैध हथियारों सहित 4 आरोपी गिरफ्तार

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें