Last Updated: October 21, 2026

Dainik Savera Times Logo

दिसंबर में SIP निवेश ने बनाया रिकॉर्ड; 31,002 करोड़ रुपए का हुआ निवेश

January 9, 2026

दिसंबर में SIP निवेश ने बनाया रिकॉर्ड; 31,002 करोड़ रुपए का हुआ निवेश

नई दिल्ली: एसोसिएशन ऑफ म्यूचुअल फंड्स इन इंडिया (एएमएफआई) के शुक्रवार को जारी मासिक आंकड़ों के अनुसार, दिसंबर में इक्विटी म्यूचुअल फंड में 28,054.06 करोड़ रुपए का निवेश हुआ, जिसमें सिस्टमैटिक इन्वैस्टमैंट प्लान (एसआईपी) की भूमिका सबसे अहम रही। इस दौरान एसआईपी निवेश बढ़कर 31,002 करोड़ रुपए पर पहुंच गया, जो अब तक का सबसे ऊंचा स्तर है। नवंबर में यह आंकड़ा 29,445 करोड़ रुपये था, जिससे छोटे निवेशकों का भरोसा झलकता है।

दिसंबर में गोल्ड ईटीएफ में निवेश बढ़कर 11,647 करोड़ रुपए हो गया, जो नवंबर में 3,742 करोड़ रुपए था। हालांकि, म्यूचुअल फंड इंडस्ट्री में कुल 66,591 करोड़ रुपए की शुद्ध निकासी दर्ज की गई, जिसका मुख्य कारण डेट म्यूचुअल फंड से 1.32 लाख करोड़ रुपये की भारी निकासी रही। इक्विटी श्रेणियों में फ्लैक्सी-कैप फंड सबसे आगे रहे, जिनमें निवेश बढ़कर 10,019 करोड़ रुपए हो गया। मिड-कैप, स्मॉल-कैप और लार्ज-कैप फंड में निवेश नवंबर की तुलना में कुछ कम रहा। सेक्टर और थीम आधारित फंड्स में निवेश में भी गिरावट दर्ज की गई, जबकि कुछ अन्य श्रेणियों में सीमित निवेश बना रहा।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें