Site icon Dainik Savera Times

सिसिरा कांता दास बने Air India के मुख्य तकनीकी अधिकारी

नयी दिल्ली : विमानन कंपनी विस्तार के वरिष्ठ कार्यकारी सिसिरा कांत दास को एयर इंडिया का मुख्य तकनीकी अधिकारी (सीटीओ) नियुक्त किया गया है। एक सूत्र ने यह जानकारी दी। दास अभी विस्तार में इंजीनियरिंग विभाग के प्रमुख हैं। सूत्र ने कहा कि उन्हें जून, 2023 से एयर इंडिया का मुख्य तकनीकी अधिकारी (इंजीनियरिंग प्रमुख) के रूप में नियुक्त किया गया है।

उन्होंने कहा कि वह अरुण कश्यप की जगह लेंगे। कश्यप अन्य अवसरों की तलाश में एयर इंडिया छोड़ रहे हैं। वह एक साल पहले ही कंपनी के साथ जुड़े थे। हालांकि संपर्क करने पर विस्तार के एक प्रवक्ता ने दास की एयर इंडिया में नियुक्ति के संबंध में कोई जानकारी देने से मना कर दिया। वहीं एयर इंडिया की ओर से भी नियुक्ति पर कोई टिप्पणी नहीं की गई। नियुक्ति की घोषणा ऐसे समय में हुई है जब एयर इंडिया, विस्तार का अपने साथ विलय करने की प्रक्रिया में है।

ये भी पढ़ें : गहने दान करने के नाम पर ले उड़े आभूषण

Exit mobile version