Site icon Dainik Savera Times

जिदंल एल्युमिनियम के Sitaram Jindal को मिला पद्म भूषण

नयी दिल्ली: जिंदल एल्युमिनियम लिमिटेड के संस्थापक सीताराम जिंदल और फॉक्सकान के अध्यक्ष एवं सीईओ यौंग लीयू को पद्म भूषण, जानी-मानी बैंकर कल्पना मोरपरिया और उद्यमी शशि सोनी को पद्मश्री पुरस्कार से सम्मानित करने की घोषणा की गई है। जिंदल को व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य के लिए यह पुरस्कार दिया गया है। श्री जिंदल का जन्म हरियाणा के नलवा गांव में 1932 में हुआ था। वह जिंदल ग्रुप ऑफ इंडस्ट्रीज के संस्थापक भी हैं।

ये भी पढ़ें: शेयर बाजार आज खुलेगा या नहीं? देखें सालभर की पूरी हॉलिडे लिस्ट

Exit mobile version