Last Updated: November 6, 2026

Dainik Savera Times Logo

Sitharaman ने सऊदी अरब के Finance Minister के साथ वैश्विक ऋण संकट पर चर्चा की

April 12, 2023

Sitharaman ने सऊदी अरब के Finance Minister के साथ वैश्विक ऋण संकट पर चर्चा की

वाशिंगटन: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने मंगलवार को सऊदी अरब के अपने समकक्ष मोहम्मद अलजदान के साथ बैठक में वैश्विक ऋण संकट और बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने के उपायों पर चर्चा की। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) और विश्व बैंक की वार्षिक वसंत बैठक के मौके पर हुई बैठक के बाद अलजादान ने ट्वीट में कहा, ‘‘निर्मला सीतारमण और मैंने जी20 एजेंडा और प्रगति पर चर्चा की।’’

वित्त मंत्रालय ने एक अन्य ट्वीट में कहा, ‘‘अन्य बातों के अलावा दोनों नेताओं ने विश्व बैंक के विकास की रूपरेखा और जी20 की भारत की अध्यक्षता में बहुपक्षीय विकास बैंकों को मजबूत करने पर गठित विशेषज्ञ समूह पर चर्चा की।’’ मंत्रालय ने कहा कि दोनों नेताओं ने वैश्विक मुद्रास्फीति के मुद्दों पर चर्चा की। इसमें जो कदम उठाए गए हैं उनके विकासशील और कम आय वाले देशों पर प्रभाव का मुद्दा भी शामिल है। इसके अलावा बैठक में बढ़ते वैश्विक ऋण संकट से निपटने और सामान्य रूपरेखा के कार्यान्वयन में सुधार की तत्काल जरूरत पर भी जोर दिया गया।

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में, निवेशक सतर्क

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें