Site icon Dainik Savera Times

Sitharaman को भरोसा, Corporate जगत के अनुभवों के जरिये लक्ष्यों को हासिल करेंगे

वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने बृहस्पतिवार को विश्वास जताया कि विश्व बैंक के भावी अध्यक्ष अजय बंगा बहुपक्षीय कर्ज देने वाली एजेंसी के लक्ष्यों को हासिल करने के लिए अपने कॉरपोरेट जगत के अनुभवों का इस्तेमाल करेंगे। 63 वर्षीय बंगा दो जून को विश्व बैंक के अध्यक्ष का पद संभालेंगे। वह डेविड मलपास की जगह लेंगे। सीतारमण ने ट्वीट किया, ‘‘अजय बंगा को विश्व बैंक का अध्यक्ष चुने जाने पर हार्दिक बधाई। मुझे विश्वास है कि आप बैंक के लक्ष्यों को पूरा करने के लिए कॉरपोरेट जगत में अपने व्यापक अनुभव का उपयोग करेंगे।’’ वित्त मंत्री इस समय एशियाई विकास बैंक (एडीबी) की 56वीं वार्षिक बैठक में भाग लेने के लिए दक्षिण कोरिया के इंचियोन में हैं।

ये भी पढ़ें: ईरान ने UAE पर किया ड्रोन हमला, 3 भारतीय नागरिक घायल

Exit mobile version