Site icon Dainik Savera Times

Sitharaman ने कनाडा के Finance Minister से की भेंट

वाशिंगटन : वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष (आईएमएफ) विश्व बैंक समूह (डब्ल्यूबीजी) की 2023 वसंत बैठक के इतर शुक्रवार को कनाडा के उप प्रधान मंत्री और वित्त मंत्री क्रिस्टिया फ्रीलैंड से भी मुलाकात की। वित्त मंत्रालय ने इस संबंध में ट्वीट के माध्यम से जानकारी दी। दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि दोनों देशों के बीच जल्द से जल्द मंत्री स्तरीय वित्तीय वार्ता होनी चाहिए। दोनों मंत्रियों ने सहमति व्यक्त की कि अंतरराष्ट्रीय कराधान पर समाधान एक साथ जल्द से जल्द लागू किया गया है और इस अंतरराष्ट्रीय कर सौदे के दोनों स्तंभें के लिए एक मजबूत प्रतिबद्धता व्यक्त की है।

ये भी पढ़ें: RBI ने किया बड़ा फेरबदल: 4 डिप्टी-गवर्नर को बांटे विभाग, रोहित जैन बने नए डिप्टी गवर्नर

Exit mobile version