Site icon Dainik Savera Times

France, Japan के साथ Sri Lanka के लिए ऋण पुनर्गठन की प्रगति की घोषणा करेंगी Sitharaman

कोलंबो: केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण बृहस्पतिवार को अपने फ्रांसीसी और जापानी समकक्षों के साथ श्रीलंका के लिए ऋण पुनर्गठन वार्ता की प्रगति की घोषणा करेंगी। अंतरराष्ट्रीय मुद्राकोष (आईएमएफ) ने यह जानकारी दी है। वाशिंगटन में विश्व बैंक और आईएमएफ की बैठक के मौके पर श्रीलंका को कर्ज देने वाले तीन देशों के वित्त मंत्री संवाददाता सम्मेलन करेंगे। आईएमएफ ने जापान के वित्त मंत्रालय के बयान के हवाले से मंगलवार को कहा कि जापान, भारत और फ्रांस बृहस्पतिवार को संवाददाता सम्मेलन में श्रीलंका के लिए ऋण पुनर्गठन वार्ता की प्रगति की घोषणा करेंगे। बयान में कहा गया है कि तीन ऋणदाता देश श्रीलंका के लिए ऋण पुनर्गठन का समन्वित प्रयास कर रहे हैं।\

ये भी पढ़ें: मध्य पूर्व तनाव के बीच सोना-चांदी सीमित दायरे में, निवेशक सतर्क

Exit mobile version