Site icon Dainik Savera Times

सीतारमण सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक प्रमुखों से शनिवार को करेंगी मुलाकात

नयी दिल्ली: वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण अमेरिका में कुछ बैंकों के विफल होने और क्रेडिट सुइस के संकट में आने की पृष्ठभूमि में 25 मार्च को सार्वजनिक क्षेत्रों के बैंकों के प्रमुखों से मुलाकात कर बैंकों के प्रदर्शन की समीक्षा करेंगी। एक सूत्र ने बताया कि इस बैठक में किसान क्रेडिट कार्ड (केसीसी), स्टैंड-अप इंडिया, प्रधानमंत्री मुद्रा योजना (पीएमएमवाई) और आपात ऋण सुविधा गारंटी योजना (ईसीएलजीएस) जैसी विभिन्न सरकारी योजनाओं के लिए तय लक्ष्यों को प्राप्त करने की दिशा में बैंकों ने कितनी प्रगति की है इसका जायजा लिया जाएगा। बजट 2023-24 के बाद यह पहली पूर्ण समीक्षा बैठक है। सूत्रों ने बताया कि इस बैठक में वित्त मंत्री कर्ज वृद्धि, परिसंपत्ति गुणवत्ता, अगले वित्त वर्ष में पूंजी जुटाने और कारोबार वृद्धि की बैंकों की योजना की भी समीक्षा करेंगी।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

Exit mobile version