Site icon Dainik Savera Times

Meta ने कौशल भारत मिशन में AI Assistant लाने के लिए मिलाया हाथ

नई दिल्ली: कौशल विकास एवं उद्यमिता मंत्रलय ने कौशल भारत मिशन के लिए कृत्रिम मेधा सहायक (एआई असिस्टेंट) लाने और वचरुअल रियलिटी तथा मिक्स्ड रियलिटी में उत्कृष्टता के पांच केंद्र स्थापित करने को प्रौद्योगिकी कंपनी मेटा के साथ साझेदारी की है। साझेदारी के तहत, मेटा के ओपन-सोर्स लामा मॉडल द्वारा संचालित एक अभिनव एआई-संचालित चैटबॉट को स्किल इंडिया डिजिटल (एसआईडी) पोर्टल पर शिक्षाíथयों के अनुभव को बढ़ाने के लिए विकसित किया जाएगा।

एक बयान के अनुसार, इसके अलावा हैदराबाद, बेंगलुरु, जोधपुर, चेन्नई और कानपुर में राष्ट्रीय कौशल प्रशिक्षण संस्थानों (एनएसटीआई) के पांच उत्कृष्टता केंद्र प्रशिक्षकों को नवीनतम वीआर प्रौद्योगिकी से लैस करेंगे ताकि वे सुरक्षित, मनोरंजक और आकर्षक वातावरण में मौजूदा कौशल सीख सकें और बढ़ा सकें। बयान में कहा गया, ह्लएआई असिस्टेंट पर साझेदारी का उद्देशय़ सूचना तक पहुंच को सरल बनाना, सीखने के परिणामों में सुधार करना और सहज डिजिटल इंटरफेस के माध्यम से छात्रों को निर्बाध सहायता प्रदान करना है।

कौशल विकास एवं उद्यमिता राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) जयंत चौधरी ने कहा, ह्लकृत्रिम मेधा, वचरुअल रियल्टी और मिक्स्ड रियलिटी जैसी प्रौद्योगिकियों को कौशल भारत पारिस्थितिकी तंत्र में एकीकृत करके, हम देश के युवाओं के लिए व्यक्तिगत शिक्षण मार्ग को सक्षम करने वाली अत्याधुनिक प्रौद्योगिकियों तक पहुंच का लोकतंत्रीकरण कर रहे हैं। मेटा के साथ हमारी आज की साझेदारी इस लक्षय़ को प्राप्त करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ये भी पढ़ें: रूस ने ईरान का साथ देने का वादा किया, पुतिन बोले- हर संभव मदद करेंगे

Exit mobile version