मुंबई: स्कोडा ऑटो इंडिया ने देश में अपनी 25वीं वर्षगांठ के मौके पर प्रतिष्ठित ओक्टेविया आरएस की वापसी की घोषणा की है। यह मॉडल फुली बिल्ट यूनिट के रूप में सीमित संख्या में उपलब्ध कराया जाएगा। कंपनी के अनुसार, यह कार उत्कृष्ट ड्राइविंग डायनेमिक्स, बोल्ड डिजाइन और स्पोर्टी आरएस स्पिरिट का प्रतीक है। ओक्टेविया आरएस भारतीय कार प्रेमियों के बीच हमेशा से एक खास स्थान रखती आई है। इसके नए संस्करण के साथ स्कोडा ने परफॉर्मेंस और प्रीमियम लुक्स का शानदार संगम पेश किया है। कंपनी का कहना है कि यह कार उन उत्साही ग्राहकों के लिए है, जो रोमांचक ड्राइविंग अनुभव के साथ विशिष्ट पहचान चाहते हैं।
Škoda Auto India ने भारत में मनाई 25वीं वर्षगांठ, Octavia RS की दमदार वापसी

