Site icon Dainik Savera Times

Skoda का चाकन सुविधा से निर्यात 6,00,000 इकाइयों के पार

मुंबई: स्कोडा ऑटो फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड (एसएवीडब्ल्यूआईपीएल) की पुणो स्थित चाकन सुविधा से कार निर्यात करने का आकंड़ा 6,00,000 इकाइयों के पार पहुंच गया है। एसएवीडब्ल्यूआईपीएल, जर्मन ऑटोमोटिव विनिर्माण फॉक्सवैगन समूह की भारतीय अनुषंगी कंपनी है।

कंपनी के प्रबंध निदेशक एवं मुख्य कार्यपालक अधिकारी पीयूष अरोड़ा ने कहा, ‘‘भारत से निर्यात हमारी वैश्विक रणनीति का अभिन्न हिस्सा है। 6,00,000 इकाइयों का आंकड़ा पार करना एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। भारत की रणनीतिक भौगोलिक स्थिति और यहां की इंजीनियंरिग क्षमताएं हमारे बढ़ते निर्यात की कुंजी रही है।’’ फॉक्सवैगन समूह ने 2011 में भारत से निर्यात शुरू किया था।

ये भी पढ़ें : Health News : रोज सुबह खाली पेट पिएं आंवला जूस, तेजी से घटेगा वजन

Exit mobile version