नई दिल्ली : प्रमुख वाहन विनिर्माता स्कोडा फॉक्सवैगन इंडिया प्राइवेट लिमिटेड ने कहा कि दक्षिण-पूर्व एशिया में निर्यात बढ़ाने की रणनीति के तहत वह अगले साल यानी 2024 से वियतनाम को वाहनों का निर्यात शुरू करेगी। कंपनी ने बयान में कहा कि भारत में बने वाहन निर्माण किट अगले साल से वियतनाम को निर्यात किए जाएंगे और वहां पर वाहनों का अंतिम उत्पादन किया जाएगा।

