Site icon Dainik Savera Times

शुरुआती कारोबार में शेयर बाजारों में दिखी मामूली तेजी, Nifty के अंक बढक़र 19,351.70 पर पहुंचे 

मुंबई: सकारात्मक वैश्विक रुख के बीच बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में स्थानीय शेयर बाजार मामूली बढ़त के साथ खुले। बीएसई का 30 शेयरों वाला सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 49.13 अंक चढक़र 65,136.38 पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 4.25 अंक बढक़र 19,351.70 पर रहा।
सेंसेक्स के अधिकतर शेयर मुनाफे में रहे, जियो फाइनेंशियल र्सिवसेज में 4.98 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई जबकि मारुति सुजुकी और एक्सिस बैंक में एक प्रतिशत से अधिक बढ़ोतरी हुई। निफ्टी के कम से कम 29 शेयर लाभ में कारोबार कर रहे थे।
अन्य एशियाई बाजारों में जापान के निक्की में मामूली बढ़त दिखी, जबकि हांगकांग के हैंगसेंग तथा चीन के शंघाई कम्पोजिट में मामूली गिरावट आई। वैश्विक तेल मानक ब्रेंट क्रूड मामूली गिरावट के साथ 85.74 अमेरिकी डॉलर प्रति बैरल के भाव पर था।
ये भी पढ़ें: MI vs LSG, IPL 2026: मुंबई ने टॉस जीतकर चुनी गेंदबाजी, लखनऊ पहले करेगी बल्लेबाजी (प्लेइंग 11)
Exit mobile version