Site icon Dainik Savera Times

RDSS के तहत देश भर में 5.5 करोड़ स्मार्ट बिजली मीटर लगाए

नई दिल्ली: केंद्रीय बिजली और नई तथा नवीकरणीय ऊर्जा राज्यमंत्री श्रीपद येसो नाइक ने कहा कि देश में पुनर्गठित वितरण क्षेत्र योजना (आरडीएसएस) के तहत अब तक लगभग 5.5 करोड़ स्मार्ट बिजली मीटर लगाए जा चुके हैं। इस योजना का उद्देश्य बिजली वितरण क्षेत्र को डिजिटल बनाना है। साल 2023 में सरकार ने आरडीएसएस शुरू की थी, जिसकी कुल लागत 3,03,758 करोड़ रुपए है।

पीएचडी चैंबर ऑफ कॉमर्स और इंडस्ट्री के चौथे डिस्कॉम कॉन्क्लेव में मंत्री ने कहा कि आरडीएसएस के तहत सरकार ने कई सुधार शुरू किए हैं, जिनका उद्देश्य बिजली वितरण में नुक्सान कम करना, आपूíत लागत और राजस्व में अंतर समाप्त करना और संचालन क्षमता बढ़ाना है। उन्होंने कहा कि इस योजना का सबसे महत्वपूर्ण हिस्सा स्मार्ट मीटर लगाना है। स्मार्ट मीटर से वास्तविक समय में ऊर्जा खपत का लेखा-जोखा रखा जा सकता है।

Exit mobile version