Smartphones expensive March 1: स्मार्टफोन खरीदने की योजना बना रहे ग्राहकों के लिए अहम खबर है। बता दें कि 1 मार्च से Vivo और iQOO अपने कुछ चुनिंदा मॉडलों की कीमतें बढ़ाने जा रही हैं। कंपनी ने चिपसेट की कमी और सप्लाई चेन में आ रही दिक्कतों को इस फैसले की वजह बताया है। जानकारी के अनुसार इन फोनों की कीमतों में 1,500 से 2,500 रुपये तक की बढ़ोतरी हो सकती है।
Vivo T4 सीरीज होगी महंगी
Vivo T4 के बेस 8GB + 128GB वेरिएंट की कीमत 22,999 रुपये से बढ़कर 24,999 रुपये हो सकती है। इसके अन्य वेरिएंट्स में भी करीब 2,000 रुपये तक का इजाफा संभावित है। इसी तरह Vivo T4R की शुरुआती कीमत 20,999 रुपये से बढ़कर 22,999 रुपये हो सकती है।
ये भी पढ़ें :
Vivo T4x की कीमत में लगभग 1,500 रुपये की बढ़ोतरी की संभावना है। इसका शुरुआती वेरिएंट 15,499 रुपये से बढ़कर 16,999 रुपये तक पहुंच सकता है, जबकि अन्य स्टोरेज विकल्प भी महंगे होंगे।
iQOO Z10 सीरीज पर भी असर
iQOO की Z10 सीरीज भी इस बढ़ोतरी से अछूती नहीं रहेगी। iQOO Z10 और Z10R के शुरुआती वेरिएंट्स की कीमत करीब 2,000 रुपये तक बढ़ सकती है। वहीं iQOO Z10x के अलग-अलग वेरिएंट्स में 2,500 रुपये तक का इजाफा संभव है, जिससे इसके टॉप मॉडल की कीमत 20,000 रुपये के पार जा सकती है।
ये भी देखें :
अन्य कंपनियां भी कर सकती हैं बढ़ोतरी
बताया जा रहा है कि OnePlus, Realme, Oppo, Xiaomi और Motorola जैसे ब्रांड भी लागत बढ़ने के कारण अपने उत्पादों के दाम बढ़ाने की तैयारी में हैं। विशेषज्ञों का मानना है कि ग्लोबल सप्लाई चेन में अस्थिरता और कंपोनेंट्स की बढ़ती लागत का सीधा असर ग्राहकों की जेब पर पड़ सकता है। ऐसे में जो ग्राहक इन मॉडलों को खरीदने की सोच रहे हैं, उनके लिए 1 मार्च से पहले खरीदारी करना फायदेमंद हो सकता है।

