Last Updated: October 19, 2026

Dainik Savera Times Logo

Snapchat ने भारत में लेंस क्रिएटर रिवार्ड्स प्रोग्राम का किया अनावरण

August 2, 2023

Snapchat ने भारत में लेंस क्रिएटर रिवार्ड्स प्रोग्राम का किया अनावरण

नई दिल्लीः स्नैपचैट की मूल कंपनी स्नैप ने भारत में स्नैप एआर क्रिएटर्स के लिए लेंस क्रिएटर रिवार्डस प्रोग्राम पेश किया है। कंपनी ने एक बयान में कहा, कि लेंस क्रिएटर रिवार्डस स्नैप एआर क्रिएटर्स, डेवलपर्स और टीमों के लिए स्नैपचैट पर टॉप परफॉर्मगिं लेंस बनाने के लिए रिवार्डस देने का एक नया तरीका है। भारत टॉप 5 मार्केट में से एक है, जहां लेंस क्रिएटर्स के लेंस सबसे ज्यादा कम्युनिटी इंगेजमेंट हासिल करते हैं। यह प्रोग्राम सबसे क्रिएटिव लेंस को सेलिब्रेट करता है जो स्नैपचैट यूजर्स को खुद को एक्प्रेस करने और दोस्तों के साथ एन्जॉय करने में सक्षम बनाता है

स्नैप में एआर डेवलपर रिलेशंस के ग्लोबल हेड जोसेफ डार्को ने कहा, ‘स्नैपचैटर्स दुनिया भर में 300,000 से ज्यादा एआर क्रिएटर्स, डेवलपर्स और टीमों के हमारे ग्लोबल एआर कम्युनिटी द्वारा निर्मति लेंस को पसंद करते हैं। स्नैप पर, हम नए लेंस क्रिएटर रिवार्डस प्रोग्राम के माध्यम से अपने स्किल को आगे बढ़ाने और अपने बिजनेस को बढ़ाने के लिए एआर क्रिएटर्स द्वारा प्लेटफॉर्म पर लाए गए वैल्यू को रिवॉर्डस देने के लिए प्रतिबद्ध हैं।‘

अगर किसी लेंस क्रिएटर के पास भारत, अमेरिका और मैक्सिको में टॉप-परफॉर्मगिं लेंस है तो उसे हर महीने 7,200 डॉलर तक का रिवॉर्डस दिया जा सकता है। यह प्रोग्राम भारत सहित लगभग 40 देशों के नए और वर्तमान लेंस स्टूडियो कम्युनिटी के मेंबर्स के लिए खुला है। कंपनी ने कहा, कि ‘भारत में, स्नैपचैट पर देश के अलग-अलह हिस्सों से एआर क्रिएटर्स आगे बढ़ रहे है, जो लगातार प्लेटफॉर्म के एआर कम्युनिटी की जीवंतता को बढ़ा रहे हैं।‘

इसमें कहा गया है, ‘एआर निर्माण के अविश्वसनीय पैमाने और स्नैपचैटर्स के इंगेजमेंट के साथ, स्नैप इंक एआर क्रिएटर्स का समर्थन करने के लिए प्रतिबद्ध है, क्योंकि वे अपने स्किल्स को आगे बढ़ाते हैं और क्रिएटिविटी को सशक्त कर अपने बिजनेस को बढ़ाते हैं।‘ जून में, पॉपुलर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने देश में यूजर्स के लिए दो नए निकनेम-थीम एआर लेंस- इंडियाज टॉप निकनेम और माई निकनेम पेश किए।

ये भी पढ़ें : VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान Tilak Varma के कलाई में लगी गेंद, टूट गया फिटनेस बैंड, बीच मैदान में मचा हड़कंप

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें