Site icon Dainik Savera Times

भारत-अमरीका व्यापार नीति मंच में सामाजिक सुरक्षा समझौते, वीजा, कृषि मुद्दों पर होगी चर्चा

 

 

अमरीकी व्यापार प्रतिनिधि कैथरीन तेई 13-14 जनवरी को दिल्ली में होने वाली इस बैठक में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल के साथ शिरकत करेंगी। यह भारत-अमरीका टीपीएफ की 14वीं मंत्री-स्तरीय बैठक होगी।

भारत अमरीका के साथ समग्र समझौते के संदर्भ में सामाजिक सुरक्षा की मांग कर रहा है। अधिकारी ने कहा कि बीजरहित अंगूर से संबंधित मुद्दे हैं। अमरीका के भी कुछ मुद्दे हैं। सामाजिक सुरक्षा समझौता और गतिशीलता पर हमारा मुख्य ध्यान रहने वाला है।

इस समझौते में किसी भी देश में रहने वाले प्रवासी को मेजबान देश की सामाजिक सुरक्षा योजनाओं में अंशदान की जरूरत नहीं होती है। यह समझौता होने पर अमेरिका में रहने वाले भारतीयों को लाभ होगा।

फिलहाल भारतीय पेशेवर अमरीकी सामाजिक सुरक्षा के लिए भुगतान कर रहे हैं लेकिन इसका कोई लाभ नहीं उठा पा रहे हैं।

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

Exit mobile version