Last Updated: October 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

सड़क पर कार की तरह दौड़ा सोफा, Anand Mahindra ने अपने X Account पर Video शेयर कर कही ये बात

January 1, 2024

सड़क पर कार की तरह दौड़ा सोफा, Anand Mahindra ने अपने X Account पर Video शेयर कर कही ये बात

क्या अपने कभी सड़क पर सोफा दौड़तें हुए देखा है? हम सब ने सड़क पर कार या बाइक को चलते हुए अवश्य देखा है लेकिन क्या आप मान सकते है की एक टू-सीटर सोफा भी सड़क पर कार की तरह ही चल सकता है। आपको बता दें कि रबपति कारोबारी आनंद महिंद्रा ने अपने एक्स अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है जिसमे एक सोफा सड़क पर दौड़ता हुआ नजर आ रहा है। यह पोस्ट सोशल मीडिया पर बहुत वायरल हो रही है। आपको बता दें कि यह वीडियो 1 मिनट 45 सेकेंड का है। वीडियो में एक गैराज से दो लोगों को बैठकर एक सोफा बाहर निकलता है और सड़क पर दौड़ने लगता है, मोड़ों पर बिल्कुल कार या अन्य किसी वाहन की तरह से ही मुड़ता भी है।

इसके बाद इसे बनाए जाने की पूरी प्रक्रिया को भी वीडियो में दिखाया गया है। आनंद महिंद्रा ने इस वीडियो क्लिप को शेयर करते हुए लिखा, ‘यह एक मजेदार प्रोजेक्ट है! लेकिन इसमें लगे जुनून और इंजीनियरिंग के प्रयास पर गौर कीजिए, अगर किसी देश को ऑटोमोबाइल सेक्टर में दिग्गज बनना है, तो उसे ऐसे कई गैराज आविष्कारकों की जरूरत है.’ महिंद्रा चेयरमैन ने अपनी पोस्ट में आगे लिखा कि, Happy Driving Kids, मैं देखना चाहता हूं कि जब इसे रजिस्टर कराने के लिए जाएं, तो मैं भारत के आरटीओ इंस्पेक्टर के चेहरे का रिएक्शन क्या होगा?

ये भी पढ़ें: पंजाब में 17 दिनों के अंतराल के बाद आज होगा विशेष विधानसभा सत्र, सदन में उठाए जायेंगे ये मुद्दे

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें