Last Updated: November 7, 2026

Dainik Savera Times Logo

SoftBank ने Delhivery में 3.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 954 करोड़ रुपये में बेची

March 2, 2023

SoftBank ने Delhivery में 3.8 प्रतिशत हिस्सेदारी 954 करोड़ रुपये में बेची

नई दिल्ली: जापानी निवेश दिग्गज सॉफ्टबैंक ने पूरी तरह से इंटेगरेटिड लॉजिस्टिक सर्विस प्रोवाइडर दिल्लीवरी में अपनी हिस्सेदारी का 3.8 प्रतिशत 954 करोड़ रुपये में बेच दिया है। खराब दौर से गुजर रहे जापानी फंड ने डेल्हीवरी में करीब 38 करोड़ डॉलर (करीब 3,100 करोड़ रुपये) का निवेश किया था। बॉम्बे स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) में उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, सॉफ्टबैंक ने डेल्हीवरी में 954 करोड़ रुपये के शेयरों को थोक सौदे में 340 रुपये में बेचा। सऊदी अरेबियन मॉनेटरी अथॉरिटी, सिटी ऑफ न्यू यॉर्क ग्रुप ट्रस्ट, सोसाइटी जेनरेल, बीएनपी परिबास आर्बिट्रेज, मॉर्गन स्टेनली मॉरीशस, बैली गिफर्ड इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड उन लोगों में शामिल थे जिन्होंने शेयर खरीदे थे। इससे पहले टाइगर ग्लोबल ने डेल्हीवरी में 1.2 करोड़ शेयर 335 रुपये प्रति शेयर के हिसाब से बेचे थे।

सॉफ्टबैंक ने अब डेल्हीवरी में अपनी हिस्सेदारी घटाकर लगभग 14 प्रतिशत और टाइगर ग्लोबल ने 2.98 प्रतिशत कर दी है। जापानी निवेश की दिग्गज कंपनी ने पिछले महीने 31 दिसंबर को समाप्त तीसरी तिमाही में लगभग 5.9 अरब डॉलर का शुद्ध घाटा दर्ज किया था। सॉफ्टबैंक ने कहा कि अक्टूबर-दिसंबर की अवधि में अकेले अपने सिग्नेचर विजन फंड्स में उसे लगभग 5.5 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था, जो ‘पोर्टफोलियो कंपनियों की एक विस्तृत श्रृंखला के शेयर की कीमतों में गिरावट को दर्शाता है।’

पिछली तिमाही (जुलाई-सितंबर 2022) में निवेश दिग्गज को 10 अरब डॉलर का नुकसान हुआ था। डेल्हीवरी एक्सप्रेस पार्सल परिवहन, पीटीएल फ्रेट, टीएल फ्रेट, क्रॉस-बॉर्डर, आपूर्ति श्रृंखला और प्रौद्योगिकी सेवाओं जैसी लॉजिस्टिक सेवा प्रदान करती है। कंपनी के अनुसार, इसने स्थापना के बाद से 1.7 अरब से अधिक शिपमेंट को पूरा किया है और 28,000 से अधिक ग्राहकों के साथ काम कर रही है, जिसमें बड़े और छोटे ई-कॉमर्स प्रतिभागी, एसएमई और अन्य ब्रांड शामिल हैं। डेल्हीवरी ने एक साल पहले की तिमाही में 127 करोड़ रुपये के शुद्ध नुकसान के मुकाबले 195.7 करोड़ रुपये का शुद्ध घाटा दर्ज किया।

ये भी पढ़ें: ट्रक और पिकअप की जोरदार टक्कर, 3 लोगों की मौत, 9 घायल

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें