SoftBank ने जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सा 947 करोड़ रुपये में बेचा
August 31, 2023
नई दिल्ली: विभिन्न कारोबार से जुड़ी जापान की सॉफ्टबैंक ने खाने-पीने के सामान की ऑनलाइन बुकिंग और आपूर्ति करने वाली कंपनी जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी बुधवार को खुले बाजार में लेनदेन के जरिये 947 करोड़ रुपये में बेच दी। नेशनल स्टॉक एक्सचेंज से मिले आंकड़ों के मुताबिक, सॉफ्टबैंक ने अपनी अनुषंगी एसवीएफ ग्रोथ (सिंगापुर) के जरिए जोमैटो में अपनी हिस्सेदारी की बिक्री की।
थोक सौदों के जरिये एसवीएफ ग्रोथ ने 10,00,00,000 शेयरों की बिक्री की जो जोमैटो में 1.16 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर है। शेयरों को 94.70 रुपये के भाव पर बेचा गया। इसके खरीदारों में आदित्य बिड़ला सन लाइफ म्यूचुअल फंड (एमएफ), एक्सिस एमएफ, फ्रैंकलिन टेम्पलटन एमएफ, कोटक मंिहद्रा एमएफ, सोसाइटी जेनरल, मॉर्गन स्टेनली एशिया सिंगापुर, नोमुरा सिंगापुर, गोल्डमैन सैक्स और घिसालो मास्टर फंड शामिल हैं। इसके बाद जोमैटो में सॉफ्टबैंक की हिस्सेदारी 3.35 प्रतिशत से घटकर 2.19 प्रतिशत रह गई है।