Site icon Dainik Savera Times

वैश्विक स्तर पर सौर क्षेत्र में वित्त पोषण 11 प्रतिशत बढ़ा: Mercom Report

नई दिल्ली: वैश्विक सौर क्षेत्र में कॉरपोरेट वित्त पोषण इस साल की पहली तिमाही जनवरी-मार्च में सालाना आधार पर 11 प्रतिशत बढक़र 8.4 अरब डॉलर रहा। मेरकॉम कैपिटल की रिपोर्ट में बुधवार को यह जानकारी दी गई। कॉरपोरेट वित्त पोषण में उद्यम पूंजी, ऋण और सार्वजनिक बाजार वित्त पोषण शामिल हैं। वैश्विक स्वच्छ ऊर्जा परामर्श कंपनी मेरकॉम कैपिटल ग्रुप के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) राज प्रभु ने कहा, ‘‘चुनौतीपूर्ण आर्थिक परिस्थितियों के बावजूद पहली तिमाही में सौर क्षेत्र मंप निवेश बढ़ा…दुनिया भर में खासकर यूरोप और अमेरिका में स्वच्छ ऊर्जा अपनाने को लेकर अच्छी मांग से बुनियाद मजबूत बनी हुई है।’’ रिपोर्ट में कहा गया है कि वर्ष 2023 की पहली तिमाही में सौर क्षेत्र में कुल कॉरपोरेट वित्त पोषण 8.4 अरब डॉलर रहा। यह वर्ष 2022 पहली तिमाही के 7.5 अरब डॉलर के मुकाबले 11 प्रतिशत अधिक है। जनवरी-मार्च अवधि से पिछली तिमाही यानी अक्टूबर-दिसंबर, 2022 में यह 5.4 अरब डॉलर रहा था।” चालू वर्ष में जनवरी-मार्च के दौरान वैश्विक उद्यम पूंजी (वीसी) वित्त पोषण गतिविधियां 75 प्रतिशत बढक़र 2.1 अरब डॉलर रही। इसमें 18 सौदे हुए।

ये भी पढ़ें : भारत में शुरू हुई Mini Cooper S GP Inspired Edition की बुकिंग, मात्र इतने पैसे देकर करें बुक

Exit mobile version