Dainik Savera Times

Sonalika ने 40-75एचपी में 10 नए टाइगर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की सबसे बड़ी रेंज पेश की

 

नई दिल्ली : भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नंबर 1 ब्रांड सोनालीका ट्रैक्टर्स अपने हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों और उनके शक्तिशाली तथा ईंधन कुशल इंजनों के साथ किसानों के प्रदर्शन को बढ़ाने में दृढ़ता से विश्वास रखता है।

साल 2024 में कंपनी ने भारत में अपनी सर्वश्रेष्ठ उत्पाद सीरीज पेश कर दी है और 40-75 एचपी सैगमैंट में 10 नए टाइगर हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों की सबसे बड़ी रेंज लॉन्च कर के उत्साहित है। डिज़ाइन्ड इन यूरोप’ इस नवीनतम रेंज में सोनालीका ने 5 नए इंजन विकल्प दिए हैं,

जिसमें उद्योग के सबसे अच्छे और सबसे बड़े इंजन (सीआरडीएस और एचडीएम+), विभिन्न कृषि कार्यों के लिए 5 अलग-अलग मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन और 3 अलग-अलग उन्नत और इंटैलीजैंट 5जी हाइड्रोलिक्स शामिल हैं जिसमें 140+ से अधिक ऑटो सैटिंग्स उपलब्ध हैं। हैवी ड्यूटी इंजन का सही उपयोग किसानों के लिए सबसे बेहतरीन प्रदर्शन प्रदान करेगा।

क्योंकि यह शून्य आरपीएम ड्रॉप भी प्रदान करता है जिसके परिणामस्वरूप श्रेणी में सर्वोत्तम ईंधन लागत एवं बचत होती है। सोनालीका की नई रेंज से किसानों को ट्रैक्टर खरीद के दौरान कोई समझौता नहीं करना पडेÞगा (शून्य समझौता) जिससे कंपनी ने प्राइड ऑ फ इंडिया के रूप में अपनी स्थिति को और मजबूत किया है।

इस अवसर पर डा अमृत सागर मित्तल, वाईस चेयरमैन, इंटरनैशनल ट्रैक्टर्स लिमिटेड ने कहा, भारत में खेती विकल्पों से भरी है और किसान अक्सर आवश्यक सुविधाओं की कीमत पर ट्रैक्टर की अपनी पसंद से समझौता करते हैं।

ये भी पढ़ें: Punjab Weather: पंजाब में अगले 5 दिनों में बारिश और तूफान के आसार, IMD ने जारी किया अलर्ट

Exit mobile version