Site icon Dainik Savera Times

Sonalika ने JPGA Kisan मेला 2023 में किया हैवी ड्यूटी ट्रैक्टरों का जबरदस्त प्रदर्शन

 

चंडीगढ़ : भारत से ट्रैक्टर एक्सपोर्ट में नं. 1 ब्रांड, सोनालीका ट्रैक्टर्स पंजाब में किसानों के लिए प्रतिबद्ध है और दाना मंडी, करतारपुर, पंजाब में आयोजित जेपीजीए किसान मेला 2023 में अपने उन्नत तकनीक से लैस ट्रैक्टर पेश करके उत्साहित है। इस भव्य शो का नेतृत्व कर रहा है नया सोनालीका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 745। 4 डबल्यूडी आर एक्स जिसे कंपनी ने विशेष रूप से आलू की खेती के लिए लॉन्च किया है और यह पंजाब के किसानों की समृद्धि के लिए उत्तम विशेषताओं से लैस है

। सबसे कम डीजल में सबसे ज्यादा ताकत और रफ्तार सुनिश्चित करते हुए सोनालीका सिकंदर डीएलएक्स डीआई 745।।। 4डबल्यूडी आर एक्स को एक शक्तिशाली 3-सिलैंडर 3,065सीसी इंजन के साथ विकसित किया गया है जो 205 एनएम का अधिकतम टॉर्क देता है और यह उच्च 2,200 केजी के 5जी हाइड्रोलिक लिμट क्षमता और बेहतरीन नियंत्रण के साथ आता है।

मल्टी-स्पीड ट्रांसमिशन जैसी 12एफ+3आर (एल-एम-एच) प्रीमियम तकनीक के साथ, यह ट्रैक्टर पंजाब के किसानों के लिए एक सच्चा भागीदार है। कंपनी ने अपनी प्रीमियम टाइगर ट्रैक्टर शृंखला भी पेश की जिसमें है ट्रेम स्टेज 4 अनुरूप ट्रैक्टरसोनालीका टाइगर डीआई 75 सीआरडीएस 4डबल्यूडी, सोनालीका टाइगर डीआई 65 सीआरडीएस 4 डबल्यूडी, सोनालीका टाइगर डीआई 60 सीआरडीएस 4 डबल्यूडी – जो यूरोप में डिज़ाइन किए गए हैं और इंजन में 3 मोड- पावर मोड, नार्मल मोड और इको मोड प्रदान करते हैं।

साथ ही, सोनालीका टाइगर डीआई 55।।। को भी प्रदर्शित किया गया है, जिसे वास्तव में ग्लोबल किंग आॅफ एग्री माना जाता है। इस अवसर पर विकास मलिक, जोनल हैड, सोनालीका ट्रैक्टर्स ने कहा, पंजाब सोनालीका का घर है और इस राज्य के किसान कृषि में उच्च तकनीक को अपनाने में प्रगतिशील हैं।

ये भी पढ़ें: ब्याज के लिए फाइनेंसर ने काटा युवक का कान, जमकर की मारपीट

Exit mobile version