Last Updated: November 5, 2026

Dainik Savera Times Logo

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में पौधरोपण पर 168 करोड़ रुपये खर्च करेगी

July 27, 2023

साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ में पौधरोपण पर 168 करोड़ रुपये खर्च करेगी

नयी दिल्ली: सार्वजनिक क्षेत्र की कंपनी साउथ ईस्टर्न कोलफील्ड्स लिमिटेड (एसईसीएल) छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश में 26 लाख पौधे लगाने पर 168 करोड़ रुपये की राशि खर्च करेगी। सोमवार को जारी एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गई है। कोयला मंत्रलय ने कहा कि पौधरोपण कार्य के लिए खनन कंपनी ने हाल में छत्तीसगढ़ राज्य वन विकास निगम (सीजीआरवीवीएन) और मध्य प्रदेश राज्य वन विकास निगम (एमपीआरवीवीएन) के साथ दो अलग-अलग करार किए हैं। पौधरोपण 2023-24 से 2027-28 तक पांच साल की अवधि में किया जाएगा। एसईसीएल छत्तीसगढ़ में पौधे लगाने पर 131.52 करोड़ रुपये और मध्य प्रदेश में 38.11 करोड़ रुपये खर्च करेगी।

ये भी पढ़ें : बाजार की पाठशाला: गोल्ड निवेश पर टैक्स नियम आसान भाषा में समझें

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें