Site icon Dainik Savera Times

दक्षिण रेलवे ने ट्रेन संचालन को अधिक सुरक्षित, स्मार्ट और पेपरलैस बनाने के लिए 3 स्वदेशी डिजिटल ऐप लॉन्च किए

पलक्कड़ (केरल) : दक्षिण रेलवे ने ट्रेन संचालन की सुरक्षा, दक्षता और डिजिटलीकरण को बेहतर बनाने के उद्देश्य से 3 स्वदेशी डिजिटल एप्लिकेशन इलैक्ट्रॉनिक ट्रेन सिग्नल रजिस्टर (ई-टीएसआर), रेलवे ब्लॉक मैनेजमेंट सिस्टम (आरबीएमएस) और डिलीवरिंग ऑक्यूपेशनल सेफ्टी ऑन ट्रैक (दोस्त) लॉन्च किए हैं।

इन-हाउस परिकल्पित और विकसित ये तीनों समाधान दैनिक रेलवे संचालन के सबसे सुरक्षा-संवेदनशील कार्यों को डिजिटल बनाते हैं, जिनमें ट्रेन सिग्नल से जुड़ी घटनाओं की रिकॉर्डिंग, इंजीनियरिंग ब्लॉक की मंजूरी व प्रबंधन और चालू पटरियों पर या उनके पास काम करने वाले कर्मचारियों की सुरक्षा शामिल है।

ये पहल दक्षिण रेलवे के कागजी कामकाज की पुरानी व्यवस्था से निकलकर कनैक्टेड और वास्तविक समय (रियल-टाइम) पर आधारित डिजिटल परिचालन प्रणाली की ओर बढ़ने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।दक्षिण रेलवे के महाप्रबंधक आरएन सिंह ने कहा कि रेलवे में तकनीक का अंतिम उद्देश्य प्रणाली को चलाने वाले कर्मचारियों को सहूलियत देना होना चाहिए।

उन्होंने बताया कि इन एप्लिकेशनों को स्टेशन मास्टर, नियंत्रक, सैक्शन इंजीनियर और ट्रैकमैन सहित क्षेत्रीय कर्मचारियों की जरूरतों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है, ताकि काम की थकान कम की जा सके, होने वाली गलतियों को टाला जा सके और सबसे बढ़कर लोगों की जान बचाई जा सके।

Exit mobile version