नई दिल्ली: किफायती विमान सेवा कंपनी स्पाइसजैट के बेड़े में पांच और बोइंग 737 विमान शामिल हो गए हैं। एयरलाइंस ने बताया कि इन पांच विमानों में एक बोइंग 737 मैक्स विमान भी है। इसके साथ ही अब उसके बेड़े में विमानों की संख्या बढ़कर 35 हो गई है। कंपनी ने पिछले एक महीने से कुछ ज्यादा समय में अपने बेड़े 15 विमान बढ़ाए हैं। इनमें से 14 उसने डैम्प लीज पर लिए हैं, जिनमें दो 737 मैक्स विमान भी हैं। ग्राऊंडेड विमानों में से एक को ठीक कर फिर से बेड़े में शामिल किया गया है। कंपनी ने बताया कि 30 सितंबर को वह रोजाना 100 उड़ानों का परिचालन कर रही थी जबकि इन नए विमानों के आने से अब वह हर दिन 176 उड़ानों का परिचालन कर रही है। स्पाइसजैट के मुख्य व्यवसाय अधिकारी देबोजो महर्षि ने कहा, लाखों यात्रियों के लिए विश्वसनीय, किफायती और सुविधाजनक हवाई यात्र की हमारी प्रतिबद्धता को भी दोहरा रहे हैं।
ये भी पढ़ें : अजमेर: डिवाइडर से टकराकर पलटी बस, चालक ने मौके पर तोड़ा दम, 20 से ज्यादा घायल