Last Updated: October 8, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की 11 दिसंबर को बैठक, तरजीही आधार पर धन जुटाने पर होगी चर्चा

December 7, 2023

स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की 11 दिसंबर को बैठक, तरजीही आधार पर धन जुटाने पर होगी चर्चा

मुंबई: विमानन कंपनी स्पाइसजेट के निदेशक मंडल की बैठक 11 दिसंबर को होगी। इसमें तरजीही आधार पर कोष जुटाने के विभिन्न विकल्पों पर विचार किया जाएगा। यह घोषणा उन खबरों के बीच आई है कि जिनमें दावा किया गया था कि स्पाइसजेट के प्रवर्तक अजय सिंह 10 करोड़ अमेरिकी डॉलर तक जुटाने के लिए वैश्विक स्तर पर कई लोगों के साथ बातचीत कर रहे हैं।

स्पाइसजेट ने शेयर बाजार को दी जानकारी में कहा, ‘‘ कंपनी का निदेशक मंडल 11 दिसंबर 2023 को होने वाली अपनी बैठक में अन्य बातों के साथ-साथ तरजीही आधार पर इक्विटी शेयरों और परिवर्तनीय प्रतिभूतियों को जारी करके नई पूंजी जुटाने के विकल्पों पर चर्चा करेगी।’’ कंपनी के अनुसार, इन प्रस्तावों पर ‘‘ कंपनी के शेयरधारकों और नियामक की मंजूरी ’’ अनिवार्य होगी।

ये भी पढ़ें: पीएम मोदी के नेतृत्व ने भारत-न्यूजीलैंड FTA को दी रफ्तार: टॉड मैक्ले

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें