Site icon Dainik Savera Times

बही-खाते का पुनर्गठन कर रही है स्पाइसजेट, बेड़े के आक्रामक तरीके से विस्तार की भी तैयारी

नयी दिल्ली: विमानन कंपनी स्पाइसजेट के प्रमुख अजय सिंह ने सोमवार को कहा कि कंपनी अपने बही-खाते को पुनर्गठित कर रही है और वह आक्रामक तरीके से बेड़े के विस्तार के लिए तैयार है। उन्होंने कहा कि कंपनी के पास ढुलाई के लिए भी उल्लेखनीय संख्या में विमान हैं। उन्होंने कहा कि कंपनी कॉर्गो कारोबार की मदद से ही अपनी देनदारियां चुका पाई है।

एयरलाइन कंपनी ने पिछले महीने घोषणा की थी कि कार्लाइल एविएशन पार्टनर्स बकाये को बदलते हुए एयरलाइन में 7.5 प्रतिशत हिस्सेदारी खरीदेगी। इसके अलावा वह कॉर्गो कारोबार में भी हिस्सेदारी लेगी। इसके अलावा स्पाइसजेट का इरादा पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईबी) मार्ग से 2,500 करोड़ रुपये जुटाने का इरादा है। उन्होंने कहा कि कंपनी अपने बहीखाते को महत्वपूर्ण ढंग से दोबारा तैयार कर रही है और नई पूंजी जुटाएगी। बेड़े में विस्तार पर भी जोर दिया जाएगा।उन्होंने कहा कि बोइंग 737 मैक्स विमानों को उड़ान से प्रतिबंधित करना कोविड से बड़ी त्रासदी थी।

ये भी पढ़ें- PM मोदी ने विश्व पर्यावरण दिवस पर पर्यावरण संरक्षण के प्रति नए सिरे से संकल्प लेने का आग्रह किया

Exit mobile version