Last Updated: September 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

SpiceJet ने सर्दियों में 100 नई उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई

December 10, 2025

SpiceJet ने सर्दियों में 100 नई उड़ानें शुरू करने की योजना बनाई

मुंबई: घरेलू विमानन कंपनी स्पाइसजैट ने कहा कि वह मौजूदा सíदयों की मांग को पूरा करने के लिए रोजाना 100 अतिरिक्त उड़ानें शुरू करने की योजना बना रही है। एयरलाइन ने कहा कि वह इस सर्दी में प्रमुख मार्गों पर बढ़ती मांग को देखते हुए अपनी उड़ान सेवाओं को बढ़ाने और बाजार में पर्याप्त क्षमता सुनिश्चित करने की दिशा में काम कर रही है। एक दिन पहले सरकार ने इंडिगो की शीतकालीन समय-सारिणी में 10 प्रतिशत कटौती करने को कहा था, ताकि संकटग्रस्त एयरलाइन अपने संचालन को स्थिर कर सके और उड़ानों के रद्द होने की घटनाओं को कम किया जा सके। स्पाइसजैट ने कहा, इस (सेवाओं में बढ़ौतरी) प्रयास के तहत हम मौजूदा शीतकालीन उड़ान कार्यक्रम के दौरान नियामकीय मंजूरी के अधीन अतिरिक्त 100 दैनिक उड़ानें शुरू करने की योजना बना रहे हैं।’

ये भी पढ़ें: एक हफ्ते के लिए सोशल मीडिया से दूरी बनाएंगे करण जौहर, बोले– यूनिवर्स मुझे स्ट्रॉन्ग बनाए

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें