Site icon Dainik Savera Times

Spotify के सक्रिय उपभोक्ताओं की संख्या 51.5 करोड़ पर पहुंची

नई दिल्ली: स्वीडिश म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म स्पॉटीफाई ने मंगलवार को कहा कि 2023 की पहली तिमाही में उसके मासिक सक्रिय उपयोगकर्ताओं (एमएयू) की संख्या 51.5 करोड़ को पार कर गई है, जो पिछली तिमाही के 48.9 करोड़ से 22 प्रतिशत (वर्ष-दर-वर्ष) ज्यादा है। शेयर बाजार में 2018 में सूचीबद्ध होने के बाद से यह सबसे मजबूत पहली तिमाही है। यूरोप और लैटिन अमेरिका के नेतृत्व में सभी क्षेत्रों में बेहतर प्रदर्शन के साथ वर्ष-दर-वर्ष आधार पर प्रीमियम सब्सक्राइबर की संख्या 15 प्रतिशत बढ़कर 21 करोड़ हो गए। कंपनी का कुल राजस्व 14 प्रतिशत बढ़कर तीन अरब यूरो पर पहुंच गया। इसमें सबस्क्राइबरों की संख्या बढ़ने का विशेष योगदान रहा।

विज्ञापन समर्थित बिक्री में 17 प्रतिशत की वृद्धि के साथ 32.9 करोड़ यूरो हो गई। कंपनी ने पहली तिमाही में पर्सनलाइजेशन के अपने प्रयासों को मजबूत करते हुए उत्तरी अमेरिका में ‘एआई डीजे’ का बीटा वर्जन लांच किया। इसमें नए, गतिशील और इंटरैक्टिव फोरग्राउंड हैं जो नए संगीत, पॉडकास्ट और ऑडियोबुक की खोज को तेज बनाता है। इसने रचनाकारों के लिए कई नए टूल और सुविधाओं की भी घोषणा की जिनमें शोकेस, स्पॉटिफाई क्लिप्स, काउंटडाउन पेज, पॉडकास्टर्स के लिए स्पॉटिफाई और अन्य शामिल हैं। कंपनी ने कहा, “हमारे प्रीमियम सब्सक्राइबर पिछली तिमाही के 20.5 करोड़ से 15 फीसदी बढ़कर 21 करोड़ हो गए हैं।” पिछले महीने, म्यूजिक स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म ने यूएस में अपने “स्ट्रीम ऑन” कार्यक्रम में रचनाकारों और प्रशंसकों के लिए नई सुविधाओं की घोषणा की थी, जिसमें “डिस्कवरी मोड” भी शामिल है, जिसे जल्द ही भारत में लॉन्च किया जाएगा।

ये भी पढ़ें : IPL के बीच बड़ी खबर, मित्तल फैमिली ने 15,000 करोड़ से ज्यादा में खरीदी राजस्थान रॉयल्स

Exit mobile version