Site icon Dainik Savera Times

श्रीलंका को इस साल 2018 से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद

 मुंबई: श्रीलंका अपनी अर्थव्यवस्था को बढ़ावा देने के लिए पर्यटन उद्योग पर बड़ा दांव लगा रहा है और उसे इस साल 2018 से अधिक पर्यटकों के आने की उम्मीद है।श्रीलंका कन्वेंशन ब्यूरो के महाप्रबंधक कृष्णथा फर्नांडो ने शनिवार को यह बात कही।पड़ोसी देश के पर्यटन उद्योग को अप्रैल 2019 में ईस्टर के मौके पर हुए घातक बम विस्फोटों से और बाद में कोविड-19 महामारी से भारी नुकसान पहुंचा था।
 फर्नांडो ने फोन पर पीटीआई-भाषा को बताया कि श्रीलंका में धीरे-धीरे हालात ठीक हो रहे हैं और उसने 10 लाख अंतरराष्ट्रीय यात्रियों की मेजबानी की है, जिसमें से 1.8 लाख यात्री भारत से थे। उन्होंने एक कार्यक्रम के मौके पर कहा कि इस साल 2018 के स्तर को पार करने की उम्मीद है और यह साल पर्यटन क्षेत्र के लिए सबसे अच्छे वर्षों में एक है।उन्होंने कहा कि इस समय श्रीलंका में आने वाले पर्यटकों के लिहाज से भारत सबसे आगे है और उसके बाद यूरोप तथा रूस का स्थान है।
बड़ी खबरें पढ़ेंः Digestive System को मजबूत करने में बेहद सहायक है Fiber और Healthy Fat
मुंबई
Exit mobile version