Site icon Dainik Savera Times

पेट्रोल और डीजल की कीमतों में टिकाव

नयी दिल्ली:वैश्विक स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी तेजी के बीच घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज भी टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा। वैश्विक स्तर पर साप्ताहांत पर अमेरिकी क्रूड 0.41 प्रतिशत बढ़कर 87.23 डॉलर प्रति बैरल पर और लंदन ब्रेंट क्रूड चढ़कर 90.65 डॉलर प्रति बैरल पर रहा।

ये भी पढ़ें: संदीप पाठक के खिलाफ पंजाब में दो FIR दर्ज, गिरफ्तारी के डर से घर के पीछे वाले रास्ते से हुए फरार

Exit mobile version