Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

Petrol और Diesel की कीमतों में टिकाव, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

October 30, 2023

Petrol और Diesel की कीमतों में टिकाव, जानिए आपके शहर में क्या है इनके दाम

 

नई दिल्ली: अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर कच्चे तेल की कीमतों में गिरावट आने के बावजूद घरेलू स्तर पर पेट्रोल और डीजल के दाम में आज टिकाव रहा, जिससे दिल्ली में पेट्रोल 96.72 रुपये प्रति लीटर तथा डीजल 89.62 रुपये प्रति लीटर पर पड़े रहे। तेल विपणन करने वाली प्रमुख कंपनी हिन्दुस्तान पेट्रोलियम कार्पोरेशन की वेबसाइट पर जारी दरों के अनुसार, देश में आज पेट्रोल और डीजल की कीमतों में कोई बदलाव नहीं हुआ है। दिल्ली में इनकी कीमतों के यथावत रहने के साथ ही मुंबई में पेट्रोल 106.31 रुपये प्रति लीटर पर और डीजल 94.27 रुपये प्रति लीटर पर रहा।

ये भी पढ़ें: नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट के लिए बड़ी खुशखबरी, 15 जून से उड़ानें शुरू

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें