Site icon Dainik Savera Times

निवेश आकर्षित करने के लिए Japan, Singapore और UK का दौरा करेंगे Stalin

चेन्नई: तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एम.के. स्टालिन 20 मई के बाद एक सप्ताह के दौरे पर जापान, सिंगापुर और यूके का दौरा करेंगे। ये दौरा अगले साल 10-11 जनवरी को होने वाले ग्लोबल इन्वेस्टर्स समिट की योजना के तहत निवेश आकर्षित करने के लिए किया जा रहा है। निवेश आकर्षित करने के लिए स्टालिन ने पहले मिडिल ईस्ट देशों का दौरा किया था। जानकारी के मुताबिक, मुख्यमंत्री तीन देशों के अपने एक सप्ताह के दौरे में उद्योगपतियों और सरकारी अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। तमिलनाडु सरकार 2 मई को होने वाली अगली कैबिनेट बैठक के बाद दौरे की आधिकारिक घोषणा करेगी।

ये भी पढ़ें: सैमसंग बायोलॉजिक्स की हड़ताल पांचवें दिन भी जारी, वेतन और मुआवजे में बढ़ोतरी की मांग

Exit mobile version