Last Updated: October 25, 2026

Dainik Savera Times Logo

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहले सामाजिक बॉन्ड के जरिए एक अरब यूरो जुटाए, 50% भारत में करेगी निवेश 

March 15, 2025

स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहले सामाजिक बॉन्ड के जरिए एक अरब यूरो जुटाए, 50% भारत में करेगी निवेश 

नई दिल्ली: स्टैंडर्ड चार्टर्ड ने पहला सामाजिक बॉन्ड जारी करके एक अरब यूरो (लगभग 9,400 करोड़ रुपये) जुटाए हैं, जो भारत सहित बैंक के उभरते बाजार में सतत विकास परियोजनाओं में लगाए जाएंगे। स्टैंडर्ड चार्टर्ड (स्टैनचार्ट) ने शुक्रवार को एक बयान में कहा कि आठ साल का बॉन्ड मुख्य रूप से छोटे और मध्यम आकार के उद्यमों (एसएमई) को ऋण देने, वित्त तक पहुंच सुनिश्चित करने, रोजगार सृजन में मदद करने और महिला-स्वामित्व वाले एसएमई को सशक्त बनाने और उनका पोषण करने में मदद करेगा।

कुल राशि में से लगभग 50 प्रतिशत राशि भारत को सतत परियोजनाओं के लिए आवंटित की जाएगी। इसमें कहा गया है कि इस राशि से स्वास्थ्य सेवा और शिक्षा सहित आवशय़क सेवाओं तक पहुंच को वित्तपोषित किया जाएगा, तथा बैंक के स्थायित्व बॉन्ड ढांचे में निर्धारित सामाजिक गतिविधियों के अनुरूप किफायती बुनियादी ढांचे और खाद्य सुरक्षा में निवेश को सुगम बनाया जाएगा।

स्टैनचार्ट की सामाजिक परिसंपत्तियां जिन शीर्ष पांच देशों में स्थित हैं उनमें भारत (57 प्रतिशत), मलेशिया (10 प्रतिशत), बांग्लादेश (छह प्रतिशत), मेनलैंड चीन (पांच प्रतिशत) और नेपाल (चार प्रतिशत) शामिल हैं।

ये भी पढ़ें :- Mumbai Accident: मुंबई में भीषण हादसा, डंपर और ईको कार में टक्कर, 9 लोगों की मौत

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें