Last Updated: October 26, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार की गिरावट में स्टार्टअप कंपनियों का बुरा हाल, 23 प्रतिशत तक फिसले शेयर

February 17, 2025

शेयर बाजार की गिरावट में स्टार्टअप कंपनियों का बुरा हाल, 23 प्रतिशत तक फिसले शेयर

Startup companies: भारतीय शेयर बाजार में बीते हफ्ते भारी बिकवाली देखने को मिली। इस गिरावट का असर शेयर बाजार में सूचीबद्ध (Startup companies) स्टार्टअप कंपनियों के शेयरों पर भी देखने को मिला है और इन कंपनियों के शेयरों में 23 प्रतिशत तक की गिरावट दर्ज की गई है।

न्यू एज टेक कंपनियों में फिनटेक शेयरों में सबसे ज्यादा गिरावट दर्ज की गई है। बीते हफ्ते फिनो पेमेंट्स बैंक का शेयर 22.66 प्रतिशत फिसलकर 226.10 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, वीफिन सॉल्यूशंस के शेयर में 22.92 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई और यह 402.35 रुपये पर बंद हुआ। पेटीएम के शेयर में 9.79 प्रतिशत की गिरावट हुई है और यह शुक्रवार को 719.90 रुपये पर बंद हुआ।

इसके अलावा ई-कॉमर्स कंपनी यूनिकॉमर्स ईसॉल्यूशंस के शेयर में बीते हफ्ते में 20.98 प्रतिशत की गिरावट हुई और यह 118 रुपये पर बंद हुआ। वहीं, जैगल प्रीपेड ओशियन सर्विसेज का शेयर 18 प्रतिशत से अधिक की गिरावट आई है और यह 347.15 रुपये पर बंद हुआ।

10 फरवरी से 14 फरवरी तक के कारोबारी सत्र में फूड डिलीवरी कंपनी स्विगी और जौमेटो के शेयर में क्रमश: 5.41 प्रतिशत और 6.36 प्रतिशत की गिरावट आई और यह 341.60 रुपये और 216.44 रुपये पर बंद हुए।

बीते हफ्ते ओला इलेक्ट्रिक का शेयर 13 प्रतिशत की गिरावट के साथ 60.87 रुपये पर बंद हुआ।

पिछले हफ्ते निफ्टी में 2.8 प्रतिशत की गिरावट हुई है और गिरावट के लिहाज से यह इस साल का सबसे खराब हफ्ता था। निफ्टी रियल्टी इंडेक्स ने इस गिरावट का नेतृत्व किया और यह हफ्ते में 9 प्रतिशत से अधिक फिसल गया। वहीं, निफ्टी ऑयल एंड गैस इंडेक्स में 6 प्रतिशत की गिरावट हुई। इसके अलावा निफ्टी मिडकैप 150 इंडेक्स में कोरोना के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट हुई है।

वहीं, निफ्टी स्मॉलकैप 250 इंडेक्स हफ्ते के दौरान 9.5 प्रतिशत फिसल गया, जो कि कोविड-19 के बाद अब तक की सबसे बड़ी गिरावट है। इस दौरान बीएसई मिडकैप और स्मॉलकैप इंडेक्स 2.59 प्रतिशत और 3.24 प्रतिशत गिरकर बंद हुए।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें