Site icon Dainik Savera Times

ऑयल पाम की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारें, कंपनियां 12 अगस्त तक चलाएंगी व्यापक अभियान

नयी दिल्ली: कृषि मंत्रालय ने रविवार को कहा कि देश में ऑयल पाम (ताड़) की खेती को बढ़ावा देने के लिए राज्य सरकारों के साथ ही ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियों के साथ मिलकर 12 अगस्त तक एक व्यापक अभियान शुरू किया गया है। मंत्रालय ने बयान में कहा कि ऑयल पाम की खेती वाले प्रमुख राज्य- आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु, ओडिशा, कर्नाटक, गोवा, असम, त्रिपुरा, नगालैंड, मिजोरम और अरुणाचल प्रदेश इस कार्यक्रम में भाग ले रहे हैं।

इसके अलावा तीन प्रमुख ऑयल पाम प्रसंस्करण कंपनियां पतंजलि फूड प्राइवेट लिमिटेड, गोदरेज एग्रोवेट और 3एफ भी इस अभियान में शामिल हैं। मंत्रालय ने बयान में कहा कि व्यापक पौधारोपण अभियान 25 जुलाई को शुरू हुआ था और 12 अगस्त तक चलेगा। ऑयल पाम का रकबा 10 लाख हेक्टेयर तक बढ़ाने और वर्ष 2025-26 तक कच्चे ऑयल पाम का उत्पादन 11.20 लाख टन तक बढ़ाने के उद्देश्य से, भारत सरकार ने अगस्त 2021 में राष्ट्रीय खाद्य तेल मिशन- आॅयल पाम का शुभारंभ किया था।

ये भी पढ़ें : Delhi Fire: विवेक विहार के 4 मंजिला ईमारत में लगी भीषण आग, 9 लोगों की मौत

Exit mobile version