Site icon Dainik Savera Times

स्टेशनरी कंपनी सेलो वर्ल्ड का 1,900 करोड़ रुपये का आईपीओ 30 अक्टूबर को खुलेगा

 

नई दिल्ली: घरेलू उत्पाद और स्टेशनरी विनिर्माता सेलो वर्ल्ड का 1,900 करोड़ रुपये का आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) 30 अक्टूबर को खुलेगा और एक नवंबर को बंद होगा। एंकर निवेशक 27 अक्टूबर को शेयरों के लिए बोली लगा सकेंगे।आईपीओ दस्तावेजों के अनुसार, यह निर्गम प्रवर्तकों और अन्य शेयरधारकों द्वारा पूरी तरह से बिक्री पेशकश (ओएफएस) पर आधारित है।

इसमें 10 करोड़ रुपये के शेयर पात्र र्किमयों के लिए आरक्षित रखे गए हैं। कंपनी की पांच स्थानों- दमन, हरिद्वार (उत्तराखंड), बद्दी (हिमाचल प्रदेश), चेन्नई (तमिलनाडु) और कोलकाता (पश्चिम बंगाल) में 13 विनिर्माण इकाइयां हैं।कंपनी की एकीकृत परिचालन आय वित्त वर्ष 2022-23 में 32.2 प्रतिशत बढक़र 1,796.69 करोड़ रुपये रही है, जो इससे पिछले वित्त वर्ष में 1,359.18 करोड़ रुपये थी। इसके अलावा, कंपनी का शुद्ध ला•ा बीते वित्त वर्ष में 30 प्रतिशत बढक़र 285 करोड़ रुपये रहा था।

ये भी पढ़ें: 1 मई से लागू हुए नए नियम: LPG से लेकर UPI और ऑनलाइन गेमिंग तक में बदलाव, आम लोगों की जेब पर पड़ेगा सीधा असर

Exit mobile version