नई दिल्ली: नवीकरणीय समाधान प्रदाता र्स्टिलंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी को एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी से 1,535 करोड़ रुपये का अनुबंध मिला है। कंपनी की ओर से जारी एक बयान के अनुसार, र्स्टिलंग एंड विल्सन रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एसडब्ल्यूआरई) को गुजरात में कच्छ के रण, खावड़ा आरई पावर पार्क में एनटीपीसी रिन्यूएबल एनर्जी लिमिटेड (एनटीपीसी आरईएल) की 300 मेगावाट की ईपीसी परियोजना का अनुबंध मिला है।
अनुबंध के तीन साल का कुल मूल्य 1,535 करोड़ रुपये (करों सहित) होगा। कंपनी को एक साल से अधिक समय में एनटीपीसी आरईएल से तीसरा ऑर्डर मिला है। र्स्टिलंग और विल्सन नवीकरणीय ऊर्जा समूह के वैश्विक मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) अमित जैन ने कहा, ‘‘ 300 मेगावाट एसी का नया ऑर्डर, हमारे 2.47 गीगावाट एसी के मौजूदा खंड के अनुरूप है जिस पर एनटीपीसी आरईएल के लिए खावड़ा में काम जारी है। उन्होंने कहा, ‘‘ इस ऑर्डर के साथ हमारी मौजूदा वित्त वर्ष में ऑर्डर बुंकिंग 3,100 करोड़ रुपये की हो गई है।
बड़ी खबरें पढ़ेंः Digestive System को मजबूत करने में बेहद सहायक है Fiber और Healthy Fat

