Last Updated: October 3, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में लौटी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

March 27, 2025

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में लौटी तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Back Rise मुंबई: घरेलू शेयर बाजारों में गुरुवार को शुरुआती कारोबार में सेंसेक्स और निफ्टी में तेजी देखने को मिली, जबकि पिछले सत्र में इनमें भारी गिरावट आई थी। शेयर बाजार में सुधार को विदेशी पूंजी प्रवाह जारी रहने और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में लिवाली का समर्थन मिला। कमजोर शुरुआत के बाद बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 202.83 अंक बढ़कर 77,491.33 अंक पर पहुंच गया।

-नुकसान में रहे ये शेयर

एनएसई का निफ्टी 48.65 अंक की बढ़त के साथ 23,535.50 अंक पर था। सेंसेक्स में शामिल लार्सन एंड टूब्रो, जोमैटो, आईसीआईसीआई बैंक, एक्सिस बैंक, एनटीपीसी, टाइटन, पावर ग्रिड और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयरों में सबसे ज्यादा तेजी रही। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा आयातित वाहनों पर 25 प्रतिशत शुल्क लगाने की घोषणा के बाद टाटा मोटर्स के शेयरों में पांच प्रतिशत की गिरावट आई। सन फार्मा, एशियन पेंट्स, महिंद्रा एंड महिंद्रा, इंडसइंड बैंक और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर भी नुकसान में रहे।

-एशियाई बाजारों में नुकसान

एशियाई बाजारों में जापान का निक्केई और दक्षिण कोरिया का कोस्पी नुकसान में रहे जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट और हांगकांग का हैंग सेंग लाभ में रहे। बुधवार को अमेरिकी बाजार नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.07 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.84 डॉलर प्रति बैरल पर था। शेयर बाजार के आंकड़ों के अनुसार, बुधवार को विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) खरीदार रहे और उन्होंने शुद्ध रूप से 2,240.55 करोड़ रुपये के शेयर खरीदे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें