Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में दिखी तेजी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Boom:  घरेलू बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में बृहस्पतिवार को शुरुआती कारोबार में तेजी दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स 242.95 अंक चढक़र 78,750.36 अंक पर पहुंच गया। एनएसई निफ्टी 69.25 अंक की बढ़त के साथ 23,812.15 अंक पर रहा।

Stock Market Boom
Stock Market Boom

-नुकसान में रहे ये शेयर

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से बजाज फाइनेंस, बजाज फिनसर्व, कोटक महिंद्रा बैंक, इंफोसिस, एचसीएल टेक, टेक महिंद्रा ,महिंद्रा  एंड महिंद्रा  और टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज के शेयर सबसे अधिक लाभ में रहे। एनटीपीसी, सन फार्मा, एशियन पेंट्स और अदाणी पोर्ट्स के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में हांगकांग का हैंगसेंग, चीन का शंघाई कम्पोजिट और दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहे।

अमेरिकी बाजार बुधवार को नववर्ष के मौके पर बंद थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.44 प्रतिशत की बढ़त के साथ 74.97 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बुधवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,782.71 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version