Dainik Savera Times

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में रही तेजी, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Bullish : वैश्विक बाजारों के मजबूत रुख के बीच घरेलू शेयर बाजारों सेंसेक्स और निफ्टी में सोमवार को शुरुआती कारोबार में तेजी रही। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 398.21 अंक चढक़र 77,017.54 अंक पर पहुंच गया। वहीं एनएसई निफ्टी 105.15 अंक की बढ़त के साथ 23,308.35 अंक पर रहा।

Stock Market Bullish
Stock Market Bullish

इन शेयरों में हुआ नफा नुकसान-

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर में नौ प्रतिशत की तेजी आई। भारतीय स्टेट बैंक, एनटीपीसी, पावर ग्रिड, रिलायंस इंडस्ट्रीज, टेक महिंद्रा और बजाज फाइनेंस के शेयर भी लाभ में रहे। इंडसइंड बैंक, टाटा मोटर्स, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, अदाणी पोर्ट्स, एक्सिस बैंक और महिंद्रा एंड महिंद्रा के शेयर नुकसान में रहे। एशियाई बाजारों में जापान का निक्की, चीन का शंघाई कम्पोजिट और हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि दक्षिण कोरिया का कॉस्पी नुकसान में रहा।

अमेरिकी बाजार शुक्रवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 80.65 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) शुक्रवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 3,318.06 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

Exit mobile version