Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी जारी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

November 19, 2024

शेयर बाजार के शुरूआती कारोबार में तेजी जारी, जानिए क्या है Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Continues Rise: घरेलू सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में मंगलवार को शुरुआती कारोबार में तेजी आई। मजबूत वैश्विक रुझानों और घरेलू संस्थागत निवेशकों की निरंतर खरीदारी ने भी बाजार में तेजी को बढ़ावा दिया। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 591.19 अंक चढक़र 77,930.20 अंक पर पहुंच गया।

एनएसई निफ्टी 188.5 अंक की बढ़त के साथ 23,642.30 अंक पर रहा।  सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से महिंद्रा एंड महिंद्रा, अदाणी पोर्ट्स, टाटा मोटर्स, इंफोसिस, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, अल्ट्राटेक सीमेंट, टेक महिंद्रा और रिलायंस इंडस्ट्रीज के शेयर सबसे अधिक मुनाफे में रहे। बजाज फिनसर्व और कोटक महिंद्रा बैंक के शेयर नुकसान में रहे।

Stock Market Continues Rise

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, जापान का निक्की तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि चीन का शंघाई कम्पोजिट नुकसान में रहा। अमेरिकी बाजार सोमवार को सकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0,26 प्रतिशत की बढ़त के साथ 73.49 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा। शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) सोमवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,403.40 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें