Site icon Dainik Savera Times

शेयर बाजार में तेजी जारी, पहली बार 74 हजार के पार हुआ सेंसेक्स

मुंबई: अमेरिकी फेडरल रिजर्व के अध्यक्ष जेरोम पॉवेल के इस वर्ष ब्याज दर में कटौती किए जाने के आश्वासन से विश्व बाजार में आई गिरावट के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, एफएमसीजी, कैपिटल गुड्स और धातु समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शेयर बाजार में आज तेजी जारी रही। बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 33.40 अंक की बढ़त लेकर 74,119.39 सर्वकालिक उच्चतम स्तर पर रहा। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 19.50 अंक बढ़कर 22,493.55 अंक के नए रिकॉर्ड स्तर पर रहा। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.39 प्रतिशत चढ़कर 39,852.85 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत की तेजी लेकर 44,653.57 अंक हो गया। इस दौरान बीएसई में कुल 3922 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2114 में लिवाली जबकि 1691 में बिकवाली हुई वहीं 117 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 30 कंपनियां हरे जबकि शेष 20 लाल निशान पर बंद हुई।

ये भी पढ़ें: बंगाल चुनाव में BJP की जीत का दावा, अमित शाह बोले- हर वोट बदलाव की नींव

Exit mobile version