Last Updated: October 28, 2026

Dainik Savera Times Logo

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

November 18, 2024

शेयर बाजार के शुरुआती कारोबार में गिरावट, जानिए Sensex और Nifty के हाल 

Stock Market Decline :  विदेशी पूंजी की निरंतर निकासी और अमेरिकी बाजारों से कमजोर रुख के बीच घरेलू बाजारों में सोमवार को शुरुआती कारोबार में गिरावट दर्ज की गई। बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 156.72 अंक की गिरावट के साथ 77,423.59 अंक पर रहा। एनएसई निफ्टी 64.25 अंक फिसलकर 23,468.45 पर आ गया।

सेंसेक्स में सूचीबद्ध 30 कंपनियों में से इंफोसिस, टेक महिंद्रा, एचसीएल टेक्नोलॉजीज, टाटा कंसल्टेंसी र्सिवसेज, एनटीपीसी, एक्सिस बैंक, टाटा मोटर्स और इंडसइंड बैंक के शेयरों में सबसे अधिक गिरावट आई। एचडीएफसी बैंक, टाटा स्टील, बजाज फाइनेंस और एशियन पेंट्स के शेयर लाभ में रहे।

Stock Market Decline

एशियाई बाजारों में दक्षिण कोरिया का कॉस्पी, चीन का शंघाई कम्पोजिट तथा हांगकांग का हैंगसेंग फायदे में रहे जबकि जापान का निक्की नुकसान में रहा।अमेरिकी बाजार शुक्रवार को नकारात्मक रुख के साथ बंद हुए थे। अंतरराष्ट्रीय मानक ब्रेंट क्रूड 0.51 प्रतिशत की बढ़त के साथ 71.40 डॉलर प्रति बैरल के भाव पर रहा।शेयर बाजार के आंकड़ों के मुताबिक विदेशी संस्थागत निवेशक (एफआईआई) बृहस्पतिवार को बिकवाल रहे थे और उन्होंने शुद्ध रूप से 1,849.87 करोड़ रुपये के शेयर बेचे।

खबरें और भी हैं...

Copyright © 2025 Dainik Savera Times. All rights reserved.
ऐप खोलें